- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- गाजेबाजों के बीच निकली...
मध्य प्रदेश
गाजेबाजों के बीच निकली भगवान शिव की बारात डोली में विराजित कर निकाली बाबा महाकाल की शाही सवारी
Gulabi Jagat
26 Feb 2025 11:59 PM IST

x
Raisen। हर साल की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में जय भोले समिति रायसेन द्वारा मारुति नंदन मंदिर पाटनदेव से डीजे और गाजेबाजों के बीच भगवान शिव की बारात निकाली गई। भगवान शिव की बारात में शामिल भूत पिशाच चुड़ैल जमकर नाचे झूमे । शिव बारात का जगह-जगह शिव भक्तों ने फूल बरसा कर किया जोरदार स्वागत।
बुधवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे शहर के सागर भोपाल स्टेट हाइवे पाटनदेव स्थित सिद्ध मारुति नन्दन मन्दिर से डीजों ढोलनगाड़ों के साथ देवाधिदेव भगवान शिव की बारात शुरू हुई।जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चोपड़ा मोहल्ला पहुंची।यह किला पहाड़ी मार्ग से होती हुई रायसेन किले स्थित भगवान सोमेश्वर धाम के दरबार पहुंची।शिव बारात में देवाधि देव हर हर महादेव... भोले शंभू भोलेनाथ के जयकारों से शहर की गलियां गूंज उठी।शिव बारात में शामिल आयोजक व श्री हिउस के कार्यकारी अध्यक्ष रवि खत्री का धर्मप्रेमी ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत।
शिव बारात में यह रहे आकर्षण का केंद्र....
शिव बारात में आगे आगे करीब 20 फ़ीट का त्रिशूल, घोड़े पर सवार होकर निकले भगवान सदाशिव पार्वती, नंदी बैल पर सवार भोलेनाथ, शिव बारात में शामिल चुड़ैल, भूत पिशाचों का नृत्य, डीजे बैंड हाथी घोड़े सहित बैंडबाजे और हजारों शिव भक्त नाचते झूमते हुए शामिल।
शाही पालकी में सवार रायसेन ऐतिहासिक किले के राजा भगवान सोमेश्वर महादेव भक्तों का हालचाल जानने निकले।महाकाल बाबा उज्जैन की तर्ज पर शाही सवारी एक मनमोहक पालकी में भगवान सोमेश्वर महादेव की प्रतिमा को विराजित कर पालकी को भक्तों द्वारा अपने कंधों पर रखकर निकाला।शाही पालकी का श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगहश्रद्धा आस्था के फूल बरसाकर किया स्वागत।
Tagsगाजेबाजभगवान शिवबारात डोलीबाबा महाकालशाही सवारीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





