- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- प्रभु श्रीराम ऐतिहासिक...
प्रभु श्रीराम ऐतिहासिक बारातमें पूरा Raisen शहर बना बाराती, 117 साल पुरानी धार्मिक परंपरा की कहानी
Raisen। वार्षिक श्रीराम लीला महोत्सव के तहत सोमवार की शाम श्रीराम लीला मेला संचालन समिति के बैनर तले शहर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की अनोखी बारात सोमवार को शाम धूमधाम से निकाली गई। जिसमें पूरा शहर बाराती बना। नगर में इस ऐतिहासिक रामलीला की राम बारात में किन्नरों की टोलियां बाराती डीजे ढोल नगाड़े बैंड बाजे बाजों ताशे की धुनों पर झूमते नाचते हुए शामिल हुए। जब यह श्री राम बारात शहर की मुख्य सड़कों से निकली तो जय जय श्री राम के जयघोष गूंज उठे।श्री राम बारात रायसेन की जनता के लिए श्रद्धा आस्था और आकर्षण का केंद्र रही।
घोड़े पर सवार होके अयोध्या के चारों भाई श्री राम लक्ष्मण भारत और पर श्रद्धालुओं ने फूलों की जमकर वर्षा की। अयोध्या के चारों राजकुमार दूल्हा बनके घोड़े का सवार होकर जनकपुरी की ओर निकले।यह श्री राम बारात दुर्गा देवी मंदिर चोपड़ा बावड़ी से शाम करीब चार बजे पूजा अर्चना आरती के बाद प्रारंभ हुई। श्री राम बारात में शोभा बढ़ाते हुए सबसे आगे घोड़ों सवार सैनिक चल रहे थे उनके पीछे अयोध्या के राजा महाराजाओं की पालकी में विराजमान हुए महाराजा राजा दशरथ अपने रथ पर सवार होकर पुत्रों की बारात में शामिल हुए। जिनके साथ गुरुजन राजगुरु वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र और अन्य गुरुजन भी मौजूद थे। श्री राम बारात में डीजे बैंड बाजे ढोल नगाड़े और भक्ति गीतों की दोनों पर श्रद्धालु घूमते नाचते हुए शामिल हुए । श्रीराम लीला मेला समिति के सदस्य और जनता की बड़ी संख्या में बाराती बनकर शामिल हुए । राम बारात के मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम के चारों भाइयों का फूलों वर्ष का जोरदार स्वागत किया श्रद्धालुओं ने रघुनंदन श्रीराम जयकारे लगाते हुए आरती जगह जगह आरती उतारी। शहर में हर एक घर के सामने लोग श्री राम महाराज की बारात के आने की प्रतीक्षा करते हुए नजर आए। इस दौरान शहर का पूरा माहौल भक्ति और राममय में हो गया। इस श्री राम बारात को देखकर ऐसा लगा मानो जैसे कि स्वयं भगवान श्री राम की बारात नगर में निकल रही हो।
श्री राम बारात को स्वागत के लिए जगह-जगह लोगों ने स्टॉल लगाकर फूलों की वर्षा करके और बारातियों के लिए जल पानी स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई ।यह रामलीला में राम बारात शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए शाम तक रामलीला परिसर पहुंची।जहां जनकपुरी में भगवान श्री राम सहित चारों भाइयों के विवाह की रस्में निभाई गई।
ये झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र....
श्रीराम बारात में शामिल शिव भोलेनाथ, एक घोड़ा बग्घी में अयोध्या के राजा दशरथ, गुरुवर, राजा महाराजाओं की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के आगे जगह जगह उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा आसमान में सतरंगी आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। जिससे अनोखी इंद्रधनुषी छटा बिखरती दिखाई दी।
वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा भगवान श्री राम की बारात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी कमलेश खरपुसे सहित पुलिस अधिकारी जवानों ने संभाली।
राजसी श्रृंगार कर सजे श्री राम और उनके अनुज...
राजसी श्रृंगार कर सजे श्री राम और उनके अंगों की नैना विराम छवि को श्रद्धालु अपलक निहार रहे थे। घोडा बग्घियों में राजा दशरथ कुलगुरु वशिष्ठ ,महर्षि विश्वामित्र के साथ अयोध्यावासियों को बारात में साथ चलने का निमंत्रण देते हुए चल रहे थे। करीब 2 किलोमीटर बारात में शामिल कई झांकियां राम बारात की शोभा बढ़ा रही थी।कलाकार अपनी प्रस्तुतियों देकर सबका मनमोह रहे थे।चारों तरफ श्री राम के जयकारे गूंज रहे थे। श्री राम लीला की जय श्री राम बारात भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।





