- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जिला BJP कार्यालय में...
मध्य प्रदेश
जिला BJP कार्यालय में जय कारों के साथ विराजे भगवान गणेश
Gulabi Jagat
7 Sept 2024 7:21 PM IST
x
Raisen रायसेन। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को धूमधाम से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से स्थापना की गई। गौरीनंदन भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना पंडित राजेंद्र महाराज सोमवारा ने मंत्रोच्चारण और पूजन विधि के साथ कराई। इस पावन अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना आरती कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और समस्त कार्यकर्ताओं के साथ महाआरती में भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने बड़े हर्षोल्लास से भाग लिया। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू,जिला कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, सॉचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बघेल, मीडिया प्रमुख सी.एल. गौर, युवा मोर्चा महामंत्री प्रभांशु भदौरिया, अमित कटियार,मोहन चक्रवर्ती, शुभम रावत, सुनील साहू, वरुण खत्री, गिरजेश कुशवाहा,युवा मोर्चा नगराध्यक्ष शुभमरावत शुभम उपाध्याय, अर्जुन परिहार, अनिल ठाकुर,शुभम उपाध्याय प्रशांत विश्वकर्मा, विशाल कुशवाहा, इमरत लाल शाक्य, रमेश रैकवार सहित भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। जहां जयकारों और मंत्रोच्चारण के बीच कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश का स्वागत किया और आगामी दिनों में सुख-समृद्धि की कामना की।
Tagsजिला BJP कार्यालयजय कारोंविराजे भगवान गणेशभगवान गणेशDistrict BJP officecheersLord Ganesha seatedLord Ganeshaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





