- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Kubereshwar Dham:...
मध्य प्रदेश
Kubereshwar Dham: श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़, दो महिलाओं की मौत
Sarita
6 Aug 2025 8:51 AM IST

x
Kubereshwar Dham: मध्य प्रदेश के सीहोर ज़िले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में मंगलवार (5 अगस्त) को भीड़ के कारण दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बता दें कि कांवड़ यात्रा की पूर्व संध्या यानी 4 अगस्त को धान पर भारी भीड़ उमड़ी थी।6 अगस्त से पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा निकाली जाने वाली भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से हज़ारों श्रद्धालु यहाँ जमा हुए थे। लेकिन अत्यधिक गर्मी और भीड़ में अफरा-तफरी के कारण कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने लगी, जिनमें से 2 महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मंगलवार दोपहर कुबेरेश्वर धाम परिसर में भीड़ बढ़ने लगी। सीवन नदी घाट से लेकर कुबेरेश्वर मंदिर तक श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। इस दौरान गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इसी बीच कुछ महिला श्रद्धालुओं को चक्कर आने और बेचैनी जैसी समस्याएँ होने लगीं।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने उन्हें तुरंत ज़िला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन दो महिलाओं की जान नहीं बचाई जा सकी। प्रशासन की ओर से अभी तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क है, लेकिन इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
TagsKubereshwar Dhamश्रद्धालुओंभगदड़महिलाओंमौतKubereshwar Dhamdevoteesstampedewomendeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





