- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khargone: फायरिंग रेंज...
मध्य प्रदेश
Khargone: फायरिंग रेंज में चरवाहे को लगी गोली के छर्रे, इलाज जारी
Sarita
9 Feb 2025 12:03 PM IST

x
Khargone खरगोन: जिले के जामघाट स्थित फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास के दौरान गोली चल गई और छर्रे जंगल में बकरियां चरा रहे चरवाहे को लग गए, जिससे उसके दोनों हाथ और सीने में चोट आई है। घायल को मंडलेश्वर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार करा रहे दयाराम डावर ने बताया कि वह करही थाना क्षेत्र के ग्राम बुदरी का निवासी है और रोजाना जंगल में बकरियां चराने जाता है। हालांकि गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया था।
लेकिन बकरियां चराने के दौरान दयाराम को समय का पता नहीं चला और फायरिंग शुरू हो गई, जिससे वह रेंज से बाहर नहीं आ सका। गोली लगने के करीब दो घंटे बाद परिजनों को जानकारी मिली। जिसके बाद दयाराम को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खरगोन रेफर कर दिया गया। डॉक्टर गौरव पाटीदार ने बताया कि ग्रामीण के दोनों हाथ और सीने में गोली के छर्रे लगने से चोटें हैं। फिलहाल एक्सरे कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि शरीर में गोली है या छर्रे, फिलहाल हालत स्थिर है।
TagsKhargoneफायरिंग रेंजचरवाहेगोली KhargoneFiring RangeShepherdBulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





