मध्य प्रदेश

Khargone News: झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
15 Feb 2025 10:54 AM IST
Khargone News: झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक, जांच में जुटी पुलिस
x
Khargone News : मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में चल रहे नवग्रह मेले में एक युवक झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक शुक्रवार रात नवग्रह मेले में नाव के आकार के झूले पर बैठा था, वह अचानक झूले से नीचे गिर गया. जिससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. युवक को तुरंत 100 डायल वाहन की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक उसे 12 टांके लगे हैं, फिलहाल उसकी हालत गंभीर है, जिसके चलते उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है|
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. दरअसल, खरगोन शहर के नवग्रह मेला मैदान में हर साल लगने वाला प्रसिद्ध नवग्रह मेला चल रहा है, जिसका शनिवार को समापन हो गया. लेकिन, मेले के समापन से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार देर रात एक दुखद हादसा हो गया, जिसमें एक युवक झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक 35 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र श्रीराम कुशवाह है, जो ग्राम ठिबगांव का निवासी है। जितेन्द्र शुक्रवार देर रात मेला घूमने आया था और नावनुमा झूले पर बैठा था, जिससे वह अचानक गिर गया। युवक के गिरते ही मेला क्षेत्र में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने आम लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल 100 डायल वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में उपचार के दौरान युवक को 12 टांके आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार झूले से गिरने के कारण युवक के पेट के बाएं हिस्से में गंभीर चोट आई है और घाव भी गहरा है। जिसके कारण घायल युवक को आईसीयू में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। इधर, हादसे के बाद नवग्रह मेले में झूले पर बैठने वालों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हादसे के बाद टीआई बीएल मंडलोई और मेला समिति के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि खरगोन नगर पालिका हर साल इस नवग्रह मेले का आयोजन करती है।
Next Story