- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khargone: मधुमक्खियों...
मध्य प्रदेश
Khargone: मधुमक्खियों ने मजदूरों पर किया हमला, पांच लोग घायल
Sarita
17 Feb 2025 9:35 AM IST

x
Khargone खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सेगांव क्षेत्र में मजदूरों के एक समूह पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इसमें 5 मजदूर घायल हो गए. सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत सामान्य बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सेगांव और कंचनपुर के मजदूर सुबह करीब 9 बजे मकान निर्माण के काम पर जा रहे थे. वे धवलिया बारी फाटा पर अन्य मजदूरों के आने का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया|
सेगांव में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें खरगोन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है. मरीजों को सूजन और जलन की शिकायत है. मधुमक्खियों के हमले में घायल अरुण वर्मा और सुभाष ने बताया कि वन क्षेत्र से मधुमक्खियों का झुंड उड़कर आ रहा था. मधुमक्खियों ने हम पर हमला कर दिया. उसके बाद झुंड ने बाकी चार साथी मजदूरों को भी अपनी चपेट में ले लिया|
TagsKhargoneमधुमक्खियोंमजदूरोंहमलापांचघायल Khargonebeesworkersattackfiveinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





