मध्य प्रदेश

Khandwa: ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत

Sarita
2 March 2025 8:52 AM IST
Khandwa: ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत
x
Khandwa खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थाना अंतर्गत खालवा-शेखपुरा मार्ग पर कोठा बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. सब्जी बेचकर घर जा रही सुमित्रा (35 वर्ष) पत्नी कैलाश को आयशर ट्रक ने कुचल दिया. हादसे के बाद महिला को ट्रक करीब 20 फीट तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई|
हादसे के बाद ट्रक गहरे नाले में जा गिरा, जबकि चालक वहां से फरार हो गया. मौके पर मौजूद दूसरे ट्रक चालक ने बताया कि यह ट्रक पुणे से जबलपुर केमिकल लेकर जा रहा था, जिससे आग लगने का खतरा था. घटना की सूचना मिलते ही खालवा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. सूत्रों के अनुसार इस इलाके में अंधे मोड़ और तीखे मोड़ हैं, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं|
Next Story