- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khandwa: जैन मंदिर में...
मध्य प्रदेश
Khandwa: जैन मंदिर में दरवाजा न खुलने पर चोरों ने लगा दी आग
Tara Tandi
5 March 2025 5:15 PM IST

x
Khandwa खंडवा: शहर के नवकार नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। जैन मंदिर के मुख्य द्वार को जलाने की कोशिश सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना मंगलवार देर रात 1.53 बजे की बताई जा रही है।
तीन बदमाश मंदिर की दीवार लांघकर मुख्य दरवाजे पर थैला लेकर पहुंचे। दरवाजे में आग लगाकर जलाया। सुबह जैन मंदिर के पट खोलने पुजारी और श्रद्धालु पहुंचे तो घटना का पता चला।
पदम नगर थाना पुलिस, फारेंसिंक टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुजारी के अनुसार मंदिर में चोरी नहीं हुई है, बदमाशों के हाथ कुछ नहीं लगा।
इधर… मलबा गिरने से दबे दो मजदूर, एक की मौत
कुएं से गल निकालते समय ऊपर से मलबा गिरने पर दो मजदूर दब गए और दो घायल हो गए। ऊपर खड़े लोगों ने उन्हें देखा और दबे हुए मजदूरों को मलबा हटाकर बाहर निकाला। घटना में घायल हुए दो अन्य मजदूरों के साथ उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान एक मौत हो गई। वहीं तीन का उपचार जारी है।
घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम राजगढ़ की बताई जा रही है। राजगढ़ निवासी ग्रामीण नवलकुमार ने बताया कि मेरे पुराने कुएं में मलबा ज्यादा हो गया था। यह करीब 30 फीट गहरा है।
मलबा निकालने का काम मंगलवार को ही शुरू किया था। इस दौरान चार मजदूर रामपाल, पंकज, संदीप और रोहित कुएं में नीचे उतर कर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मलबा गिर पड़ा। जिसमें नीचे काम कर रहा मजदूर संदीप बुरी तरह दब गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य तीन का उपचार जारी है।
TagsKhandwa जैन मंदिरदरवाजा खुलनेचोरों लगा दी आगKhandwa Jain templedoor openedthieves set it on fireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





