- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khandwa: यात्रियों से...
मध्य प्रदेश
Khandwa: यात्रियों से भरी ट्रेन में बम की खबर, मची अफरा-तफरी
Tara Tandi
17 May 2025 8:02 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्यप्रदेश: एमपी में एक ट्रेन में बम होने की सूचना मिली है। इससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस सर्चिंग में जुट गई। हालांकि यह अफवाह साबित हुई। कई बार की सर्चिंग के बाद भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। खंडवा में यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन नंबर 11072 कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना मिली थी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कामायनी एक्सप्रेस की सर्चिंग शुरु की। एहतियात के तौर पर ट्रेन की कई बार सर्चिंग की। करीब एक घंटे की जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
ट्रेन की बोगियों के सभी टॉयलेट की खासतौर पर जांच की गई हालांकि छानबीन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बावजूद अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए।
करीब एक घंटे की जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया
रेलवे ने यात्रियों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए कई बार सर्चिंग कराई। जब पुलिस और रेलवे अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट हो गए तब जाकर करीब एक घंटे की जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
TagsKhandwa यात्रियों भरी ट्रेनबम खबरमची अफरा-तफरीKhandwa train full of passengersbomb newspanic ensuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





