भारत

रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बड़ी घटना टली, सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला

jantaserishta.com
17 May 2025 4:34 PM IST
रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, बड़ी घटना टली, सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला
x
मचा हड़कंप.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट स्थित रेस्टोरेंट बर्गर सिंह में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां तेजी से पहुंचीं। थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर मोर्चा संभाला।
दमकल विभाग की कुल चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बीए सेट (ब्रीदिंग अपरेटस) का इस्तेमाल करते हुए फायरमैनों ने रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर आग पर काबू पाया। आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन उनकी मुस्तैदी के चलते आग फैलने से पहले ही काबू में आ गई।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई व्यक्ति आग में फंसा था। सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में काफी डर का माहौल बन गया था, लेकिन प्रशासन की तेज कार्रवाई ने स्थिति को संभाल लिया। पुलिस ने बताया कि अब हालात पूरी तरह से सामान्य हैं और जांच जारी है। प्रशासन ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे अपने यहां सुरक्षा उपकरणों और अग्निशमन उपायों की नियमित जांच करते रहें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story