मध्य प्रदेश

Khandwa: चलती बस के गेट से गिरा हेल्पर, तेज रफ्तार कार ने कुचला

Sarita
4 Sept 2025 12:34 PM IST
Khandwa: चलती बस के गेट से गिरा हेल्पर, तेज रफ्तार कार ने कुचला
x
Khandwa खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक हेल्पर बस के गेट से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को थाने में खड़ा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, घटना मांधाता थाना क्षेत्र के सनावद से तीन किलोमीटर दूर मोरटक्का रेलवे स्टेशन के सामने की बताई जा रही है।
बुरहानपुर से इंदौर जा रही महाकाल ट्रैवल्स की बस के गेट पर खड़ा 21 वर्षीय भय्यू उर्फ ​​खुशयाल सिंह पुत्र महिपाल सिंह राजपूत निवासी रसीपुरा बुरहानपुर बस से नीचे सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया। कार का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। मोरटक्का चौकी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
Next Story