मध्य प्रदेश

Khandwa : फल व्यापारी को आधी रात को घर में घुसकर मारी गोली, फैली सनसनी

Sarita
24 May 2025 11:42 AM IST
Khandwa : फल व्यापारी को आधी रात को घर में घुसकर मारी गोली, फैली सनसनी
x
Khandwa खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां आधी रात को घर में सो रहे युवक को गोली लग गई और जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल, घटना जिले के पंधाना थाने के बोरगांव पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग की बताई जा रही है. शुक्रवार-शनिवार की रात करीब साढ़े तीन बजे मस्जिद निवासी आमीन पिता खलील खान अपने परिवार के साथ अपने घर में सो रहा था|
आरोपियों ने घर में घुसकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. पटाखा फूटने जैसी आवाज सुनकर परिजन जाग गए. इस दौरान खलील के कान और सिर से खून बह रहा था. थोड़ी ही दूरी पर गोली का खाली खोल मिला. परिजन खलील को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बोरगांव पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई|
गोली के खोल को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मृतक खलील बोरगांव के बाजार में फल का ठेला लगाकर व्यापार करता था। उसके चार बच्चे और पत्नी है। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
Next Story