मध्य प्रदेश

Khandwa: नशे में युवक ने ट्रैक पर खड़ी कर दी बाइक, मेमू ट्रेन की आवाजाही बाधित

Sarita
28 Jan 2026 9:19 AM IST
Khandwa: नशे में युवक ने ट्रैक पर खड़ी कर दी बाइक, मेमू ट्रेन की आवाजाही बाधित
x
Khandwaखंडवा : मंगलवार सुबह नशे में धुत एक युवक ने मेमू ट्रेन के सामने हंगामा कर उसकी आवाजाही करीब दस मिनट तक रोक दी। युवक ने पहले ट्रेन के सामने खड़े होकर उसे रुकवाया और फिर गुस्से में आकर अपनी बाइक ट्रैक पर अड़ा दी।घटना उस समय हुई जब खंडवा से इंदौर जा रही मेमू ट्रेन लाल चौकी रेलवे फाटक के पास पहुंची थी। अचानक युवक के ट्रैक पर खड़े होने से लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस दौरान गेटमैन ने युवक को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अपनी बाइक लाकर ट्रेन के सामने खड़ी कर दी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
ट्रेन रुकते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गेटमैन की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।आरोपी की पहचान 29 वर्षीय शुभम कल्याणी के रूप में हुई है। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।इस घटना के कारण कुछ समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा, हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक के पास किसी भी तरह की लापरवाही न करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
Next Story