- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Khandwa: बोलेरो और...
मध्य प्रदेश
Khandwa: बोलेरो और ट्रक की टक्कर, 4 लोगों की मौत 4 घायल
Tara Tandi
23 Feb 2025 3:37 PM IST

x
Khandwa खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बोलेरो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार धनगांव थाना क्षेत्र के सुलगांव के पास पुनासा रोड में एक बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। इस बोलेरो में सवार लोग एक महिला को उपचार के लिए सनावद अस्पताल ले जा रहे थे। इस महिला ने पारिवारिक विवाद या अन्य किसी कारण से जहर खा लिया था। इसी दौरान बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हुई है जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं।
घायलों की मदद के लिए हर संभव कोशिश
पुलिस के अनुसार यह टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे तक उड़ गए। इस हादसे का शिकार हुए लोगों को काफी मशक्कत के बाद बोलेरो से बाहर निकाला गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने घायलों की मदद के लिए हर संभव कोशिश की। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने भी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। बताया गया है कि बोलेरो सही रास्ते से जा रही थी तभी गलत साइड से ट्रक आ गया और दोनों वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहां से निकल रहे लोग और आसपास के निवासी हादसे का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए आए। सभी ने घायलों को निकालने का अभियान चलाया। तब तक बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं चार अन्य लोग घायल थे। इन घायलों को बेहतर और समय से उपचार मिल सके, इसके लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया।
TagsKhandwa बोलेरो ट्रक टक्कर4 लोगों मौत 4 घायलKhandwa Bolero truck collision4 people died4 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





