मध्य प्रदेश

फर्जी इवेंट पर सड़कों पर दौड़ रहीं जननी एम्बुलेंस, शिकवा शिकायतों पर अधिकार कोई सख्त कार्रवाई

Gulabi Jagat
29 Jan 2025 5:50 PM IST
फर्जी इवेंट पर सड़कों पर दौड़ रहीं जननी एम्बुलेंस, शिकवा शिकायतों पर अधिकार कोई सख्त कार्रवाई
x
Raisen। रायसेन जिले में वेंडरों द्वारा जननी 108 एम्बुलेंस फर्जी इवेंटों पर चलाई जा रही हैं।मीडिया कर्मियों द्वारा जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो इस गड़बड़ी की असलियत सामने आई।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक4 से 5 एम्बुलेंस फर्जी तरीके से पाई गई।एम्बुलेंस के चालकों (पायलटों)द्वारा सही जानकारी ना देकर गोलमाल सा जबाव दिया गया।वेंडरों के लंबे चौड़े धनराशि के बिल हर महीने लगाकर जमकर कमाई की जा रही है।बड़े ताज्जुब और हैरत की बात तो यह है कि लंबे समय से चल रहे इस फर्जीवाड़े की जानकारी ना तो जिला प्रशासन के प्रशासनिक आला अफसरों और ना स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को कोई खबर है।
गाड़ियों से लॉगबुक गायब....
जब कुछ न्यूज़ चैनल के मीडिया कर्मियों ने जानकारी हासिल की एम्बुलेंस में ना तो लॉगबुक मिलीं और ना मरीज प्रसूताएं।कुल मिलाकर फर्जी तरीके से फर्जीवाड़े से मोबाइलके जरिए इवेंट बनाए जाते हैं।वेंडरों द्वारा जननी एम्बुलेंस के पायलटों को बताया जाता है कि अगर मीडियाकर्मियों द्वारा गाड़ी रोककर पूछा जाए तो गोलमाल जबाव दिया जाए।
जननी एम्बुलेंस के पायलट सहित स्टाफ रास्ते में करते हैं टाइम पास....
चाहे सांची विदिशा रोड हो अथवा सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के पायलट स्टाफ रास्ते पेड़ की छांव में वाहन खड़ी कर तफरीह करते नजर आते हैं।जब इस गड़बड़झाले की शिकायत कोई भी व्यक्ति वेंडर को करता है तो फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते।
आखिर कार्रवाई करें कौन.... जिम्मेदार बने मौन
लंबे अरसे से जिला मुख्यालय के सबसे बड़े जिला अस्पताल सहित सिविल अस्पताल से फर्जीवाड़े तरीके से गांव कस्बों तहसीलों की सड़कों पर दिनरात दौड़ रही जननी एम्बुलेंस की सही ढंग से अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए।जिससे गाड़ी के वेंडरों, गाड़ियों के पायलटों स्टाफ के हौंसले बुलंद हैं।
इनका कहना है....
आपके द्वारा यह फर्जीवाड़े का मामला अभी मेरे संज्ञान में आया।मैं मामले की जांच करवाकर जांच कर दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई कराई जाएगी।डॉ अनिल ओढ़ सिविल सर्जन जिला अस्पताल रायसेन
Next Story