- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: वाहन चोर...

x
Jabalpur जबलपुर: शहर में बढ़ती लूट और वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रांझी पुलिस ने वाहन चोर और लुटेरों के अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नकदी के अलावा कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त वाहनों और सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए आंकी गई है। 24 जून की रात करीब 1:30 बजे सुजीत दाहिया नामक युवक अपने घर लौट रहा था, तभी सतपुला के पास तीन बदमाशों ने उसे रोककर उसका वीवो मोबाइल, पर्स और मोटरसाइकिल (एमपी 20 एनजी 4420) लूट ली थी।
पीड़ित की शिकायत पर धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। रांझी पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने न सिर्फ लूट की वारदात कबूल की बल्कि रांझी, ग्वारीघाट और अधारताल से 7 मोटरसाइकिलें चोरी करना भी स्वीकार किया। स्पलेंडर बाइक (एमपी 20 एनजी 4420), वीवो मोबाइल, पर्स, दस्तावेज और 470 रुपए की नकदी चोरी 7 अन्य बाइक- एमपी 20 एनजी 1208 (रांझी से) एमपी 20 एनएच 8002, एमपी 20 एमटी 9063, एमपी 20 एमजेड 8920 (अधारताल से), एमपी 20 एमजे 3987, एमपी 20 एनके 7491, एमपी 20 एमएल 6321 (ग्वारीघाट से) रांझी, अधारताल, ग्वारीघाट थानों में दर्ज कुल 6 मामलों में धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है और लूट के मामले में धारा 309(4) बीएनएस और धारा 112 (संगठित अपराध) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
TagsJabalpurवाहनचोरपर्दाफाश3 गिरफ्तारJabalpurvehiclethiefexposed3 arrested जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





