- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: ट्रक ने बाइक...
मध्य प्रदेश
Jabalpur: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौके पर मौत
Sarita
13 July 2025 12:45 PM IST

x
Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, आपको बता दें कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यह घटना रविवार सुबह की है। बाइक पर सवार मनीष अपने दोस्त अभिषेक कुशवाहा के साथ पनागर जा रहा था।
तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल मनीष को इलाज के लिए पनागर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, तत्काल सूचना पर पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, फिलहाल पनागर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
TagsJabalpurट्रकबाइक सवारोंरौंदाtruckbike riderstrampledजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





