- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur : महिलाओं को...
मध्य प्रदेश
Jabalpur : महिलाओं को निशाना बनाने वाले स्कूटी सवार तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो फरार
Sarita
28 Aug 2025 9:49 AM IST

x
Jabalpur जबलपुर: महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले तीन शातिर स्कूटी सवार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपी गिरोह जबलपुर, कटनी और तेंदूखेड़ा में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कपासा से लूटे गए पांच मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और बारह सोने के मोती बरामद किए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने में जबलपुर के गढ़ा, सिविल लाइन और संजीवनी नगर इलाकों में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन लूटने की घटनाएं हुई थीं। महिलाओं के साथ हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस ने हर्ष झारिया पुत्र खेमचंद झारिया उम्र 18 वर्ष निवासी पीएनटी कॉलोनी, थाना विजयनगर, संतोष चौधरी पुत्र हीरालाल उम्र 20 वर्ष निवासी मदतेरेसा नगर, शंकरजी के मंदिर के पास, थाना माढ़ोताल और रोहित रायकवार पुत्र प्रदीप रायकवार उम्र 19 वर्ष निवासी उजार पुरवा, लार्डगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपने दो अन्य साथियों पीयूष पटेल और रिंकू के साथ मिलकर जबलपुर में तीन और तेंदूखेड़ा व कटनी में एक-एक अपराध करना कबूल किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हर्ष एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट और चोरी के पांच अपराध दर्ज हैं।
TagsJabalpurस्कूटी सवारतीनलुटेरेगिरफ्तारJabalpurscooty ridingthreerobbersarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





