- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur:तेज रफ्तार...
मध्य प्रदेश
Jabalpur:तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को कुचला, 2 महिला की मौत,11 घायल
Sarita
19 Jan 2026 6:44 AM IST

x
Jabalpurजबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। बरेला थाना क्षेत्र के एकता चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे 13 मजदूरों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 2 महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 7 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सभी मजदूर सड़क के डिवाइडर में लगी लोहे की जालियों की सफाई का काम करने के बाद सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी बरेला से जबलपुर की ओर तेज रफ्तार में आ रही एक सफेद कार ने नियंत्रण खो दिया और मजदूरों को कुचलते हुए मौके से फरार हो गई।
हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान -
चैनवती बाई (40 वर्ष),लच्छो बाई (40 वर्ष) के रूप में हुई है।
मृतक और घायल सभी मजदूर मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के बिहारिया गांव के निवासी हैं। वे पिछले डेढ़ महीने से जबलपुर में मजदूरी कर रहे थे।बरेला थाना पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है।, आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है
TagsJabalpurकार13 मजदूरोंकुचला2 मौत11 घायल Jabalpurcar13 laborersrun over2 dead11 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





