- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: SIR के पहले...

x
Jabalpur: SIR के पहले चरण के बाद जबलपुर से बड़ी और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मतदाताओं को लेकर ये नई जानकारी सामने आई है। दरअसल जबलपुर जिले की 8 विधानसभाओं में 2,48,563 मतदाता घट गए हैं।
51 हज़ार मतदाता मृत पाए गए, 69,262 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी
51 हज़ार मतदाता मृत पाए गए हैं वही 1 लाख 98 हज़ार मतदाता विस्थापित हैं,या अपनी जगह नहीं पाए गए और ट्रेस नहीं हो सके हैं। वहीं 69,262 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।
2003 की मतदाता सूची में नहीं दे पाए कोई प्रमाण
आपको बता दें कि जबलपुर जिले में अब कुल 16,79,909 मतदाता डिजिटाइज़ हुए हैं , करीब 70 हज़ार अनमैप्ड या संदिग्ध मतदाताओं को सुनवाई का फिर मौका मिलेगा। नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में ARO इस मामले में सुनवाई करेंगें।वहीं दूसरी ओर 69262 मतदाताओं को साबित करना होगा कि वे भारत के ही निवासी हैं। इसके पूर्व जबलपुर जिले में 19,25,472 मतदाता थे । आपको बता दें कि सबसे ज़्यादा मतदाता मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा पूर्व से कटे हैं, यहां पर 49215 मतदाताओं के नाम कटे हैं।
TagsJabalpurSIRआंकड़ेJabalpurstatistics जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





