मध्य प्रदेश

Jabalpur: मंत्री Rakesh Singh आज करेंगे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

Admindelhi1
13 March 2026 12:09 PM IST
Jabalpur: मंत्री Rakesh Singh आज करेंगे कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
x

जबलपुर: मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह आज शुक्रवार को जबलपुर प्रवास के दौरान शहर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, लोक निर्माण मंत्री सिंह सुबह 11.30 बजे शिव शक्ति मंदिर शुक्ला नगर में आयोजित कार्यक्रम में एवं दोपहर 12 बजे गौतम जी की मढि़या में आयोजित कार्यक्रम में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.30 बजे गुलमोहर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे तथा गुलौआ चौक से 90 क्वाटर मार्ग बीटी सड़क के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

मंत्री सिंह दोहपर एक बजे कान्हा लेक के पीछे आयोजित कार्यक्रम में तथा दोपहर 1.30 बजे गंगा नगर पानी की टंकी के समीप आयोजित कार्यक्रम में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे जोशी मोहल्ला महावीर पॉली क्लीनिक के सामने आयोजित कार्यक्रम में एवं दोपहर 2.30 बजे लाल बिल्डिंग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का भूमिपूजन करने के बाद दोपहर 3 बजे मालवीय चौक पर माता कर्मादेवी जयंती के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में शामिल होंगे।

लोक निर्माण मंत्री दोपहर 3.30 बजे महाराणा प्रताप वार्ड के अंतर्गत महादेव परिसर में, शाम 4 बजे डी सेक्टर ग्राउंड धनंवतरी नगर में, शाम 4.30 बजे धनवंतरी नगर में एवं शाम 5 बजे त्रिपुरी वार्ड में सगड़ा पानी की टंकी के पास आयोजित कार्यक्रम में निर्माण कार्यों के भूमिपूजन समारोह तथा शाम 5.30 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के अंतर्गत क्रेशर बस्ती में निर्माण कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Next Story