मध्य प्रदेश

Jabalpur: जुआ खेलने से रोकने पर चार लोगों की हत्या

Sarita
28 Jan 2025 9:37 AM IST
Jabalpur: जुआ खेलने से रोकने पर चार लोगों की हत्या
x
Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के टिमरी गांव में चार लोगों की हत्या कर दी गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पाटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नुनसर क्षेत्र के टिमरी गांव में जुआ खेलने को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया था, सोमवार को इनमें से एक पक्ष के लोग गांव में ही एक दुकान पर चाय पी रहे थे. तभी जुआ खेलने का आरोप लगाने वाले परिवार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और चार लोगों की हत्या कर दी|
मृतकों में दो सगे भाई कुंदन पाठक और चंदन पाठक के साथ उनके चचेरे भाई समीर और अनिकेत दुबे शामिल हैं. छोटू और विपिन नाम के युवक घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इस घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे. परिजनों का कहना है कि पप्पू साहू, संजू साहू, कालू साहू, मनोज साहू समेत अन्य ने चाकू से हमला किया है. जुआ खेलने से मना करने पर यह विवाद हुआ|
Next Story