- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: दो ट्रकों...

x
Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नागपुर-मंडला नेशनल हाईवे पर गौर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गौर चौकी क्षेत्र स्थित पीली बिल्डिंग के पास दोपहर में ट्रक मंडला से नागपुर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे मिनी ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चकनाचूर हो गए और मृतकों के शव बुरी तरह फंसे मिले, जबकि घायल सड़क किनारे दर्द से तड़पते रहे।
हादसे के बाद ट्रक और मिनी ट्रक के दोनों ड्राइवरों समेत कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज भेजा गया। फिलहाल उनका वहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा और गौर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsJabalpurदो ट्रकोंटक्कर3 मौतJabalpurtwo truckscollision3 dead जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





