- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: दिनदहाड़े...

x
Jabalpurजबलपुर : जबलपुर जिले में एक डॉक्टर की दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला काटकर की गई निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. अज्ञात हत्यारों ने तब तक चाकू से वार किए जब तक डॉक्टर की मौके पर ही मौत नहीं हो गई. मृतक के गले और शरीर पर 11 से अधिक गहरे घाव के निशान मिले हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि हत्या बेहद क्रूरता के साथ की गई. फिलहाल भेड़ाघाट पुलिस मौके पर है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.यह वारदात जबलपुर भोपाल हाईवे पर स्थित सहजपुर ब्रिज के नीचे सामने आई, जहां सड़क किनारे एक रक्तरंजित शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया|
मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के भुवारा गांव निवासी डॉक्टर महेंद्र साहू के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि डॉक्टर महेंद्र साहू कल शाम करीब 5 बजे अपनी कार से उज्जैन जाने के लिए घर से निकला था लेकिन सहजपुर गांव के पास उनकी कार अचानक खराब हो गई, जिसके बाद वे सड़क किनारे खड़े थे|इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया.हमलावरों ने धारदार हथियार से गले पर वार किया और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई बार चाकू से हमला किया.वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई|
घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया.पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है.घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी कर रहे हैं| पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों तक पहुंचकर मामले का खुलासा किया जाएगा|
TagsJabalpurडॉक्टरहत्याJabalpurDoctorMurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





