- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur: नर्मदा ब्रिज...
मध्य प्रदेश
Jabalpur: नर्मदा ब्रिज की सेंटिंग टूटकर गिरी, मजदूर की दबकर मौत, दो घायल
Sarita
26 Jan 2026 7:45 AM IST

x
Jabalpur जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा नदी पर बन रहे पुल के पिलर निर्माण के लिए लगाई गई सेंटिंग टूटकर रविवार देर रात अचानक टूटकर गिर गई। हादसे में एक मजदूर को गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 2 अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर बचाव-राहत काम में जुटी हैं।
जानकारी अनुसार जबलपुर जिले के ललपुर न्यू भेड़ाघाट इलाके में नर्मदा नदी पर बनाए जा रहे निर्माणाधीन एक पुल के बड़े पिलर के लिए लगाई गई सेंटिंग टूटकर नीचे आ गिरी। हादसा रात करीब साढ़े आठ से 9 बजे के आसपास हुआ। सेंट्रिंग टूटने और दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनके हाथ-पैर में गंभीर फ्रेक्चर हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया है।
पुल के पिलर की सेंटिंग टूटकर गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। टीमें बचाव व राहत कार्य में जुटी थीं। सूचना अनुसार कई घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उधर मलबे में अन्य कर्मचारियों या मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन कोई भी वरिष्ठ अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर पा रहा है।जबलपुर के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक पुल की सेंटिंग टूटने से दबकर जान देने वाले मजदूर की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मुरसेलिम एसके रूप में हुई है। जबकि घायलों में बंगाल और बिहार के मजदूर बताए जा रहे हैं।
TagsJabalpurनर्मदा ब्रिजगिरीमजदूरमौतदोघायल JabalpurNarmada Bridgecollapseworkerdeathtwoinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





