मध्य प्रदेश

Jabalpur: करंट लगने से भाई-बहन की मौत, एक की हालत गंभीर

Sarita
23 March 2025 8:07 AM IST
Jabalpur: करंट लगने से भाई-बहन की मौत, एक की हालत गंभीर
x
Jabalpur जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में करंट लगने से भाई-बहन की मौत हो गई, एक बच्चा झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर है. तीनों बच्चे खेत के किनारे लटके बिजली के तार के संपर्क में आ गए, यह घटना सुरैया टोला गांव की है. यह घटना शनिवार सुबह 8 बजे की है, बच्चों के माता-पिता खेत पर काम कर रहे थे|
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पाटन शाहपुरा मार्ग पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और उनका आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार बताया गया लेकिन तार नहीं हटाए गए, जिला प्रशासन के निर्देश के बाद बिजली विभाग मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देगा, पाटन एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं|
Next Story