- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Jabalpur Accident:...
मध्य प्रदेश
Jabalpur Accident: फ्लाईओवर से गिरा ट्रक, दो की मौत, चार घायल
Sarita
4 Feb 2026 6:33 AM IST
Jabalpur Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार को एक ट्रक के फ्लाईओवर से एक कार और एक मोटरसाइकिल के ऊपर गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर शाहपुरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर दोपहर करीब तीन बजे हुई।
एसडीओपी लोकेश डावर ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज से नीचे सर्विस रोड पर चल रही एक कार और मोटरसाइकिल पर गिर गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार अन्य घायल हो गए। डावर ने बताया कि मोटर साइकिल सवार मृतक की पहचान नटवारा निवासी बलराम यादव (35) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
TagsJabalpurदोमौतचारघायलJabalpurtwo deadfour injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





