- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दिल्ली से पहुंचे IYC...
मध्य प्रदेश
दिल्ली से पहुंचे IYC कोऑर्डिनेटर आशीष चौहान ने दी कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस संगठन चुनावी दिशा-निर्देश
Gulabi Jagat
20 April 2025 10:26 PM IST
x
Raisen। आगामी युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर रायसेन ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रविवार को दोपहर बाद एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के दिल्ली से विशेष रूप से पधारे कोऑर्डिनेटर आशीष चौहान ने युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया और सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी दी।आशीष चौहान ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस की सदस्यता प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी। सदस्यता के लिए मोबाइल ऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निर्धारित समयानुसार संगठनात्मक चुनाव भी लोकतांत्रिक तरीके से कराए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता लें और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
बैठक के अंत में आशीष चौहान ने स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए युवा कांग्रेस की नीतियों, उद्देश्यों और संगठन को सशक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर प्रकाश डाला।बैठक में मौजूद युवाओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और राजनीतिक जागरूकता का संचार स्पष्ट रूप से देखने को मिला।युवा कांग्रेस चुनाव समन्वयक आशीष चौहान परेश नागर,युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष वर्धन सोलंकी, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल प्रभात चावला उपस्थित हुए।इस अवसर पर डग्गा पहलवान, राजू माहेश्वरी,हसीब हिंदुस्तानी शुभम ठाकुर कामरान अली मौजूद रहे।
Tagsदिल्लीIYC कोऑर्डिनेटर आशीष चौहानकार्यकर्तायुवा कांग्रेस संगठनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





