- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जैन सोशल ग्रुप नागदा...
मध्य प्रदेश
जैन सोशल ग्रुप नागदा का प्रेरणादायक नेतृत्व: धर्मेंद्र बम नेत्र-देहदान की घोषणा करने वाले पहले अध्यक्ष बने
Gulabi Jagat
3 May 2025 10:32 PM IST

x
नागदा: जैन सोश्यल ग्रुप नागदा की स्थापना 1993 में की गई । राजेंद्र जी कांठेड़ संस्थापक अध्यक्ष के रूप में स्थापित हुए | तब ग्रुप की सदस्य संख्या 111 थी तब से अब तक लगातार उत्तरोत्तर नेतृत्व ने ग्रुप को नई दिशा दि है । आज यह संस्था जीवदया एवं मानव सेवा करते हुए सम्पूर्ण नागदा नगर की एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है। एस एम सिसौदिया, सुभाष बाफना, कमल जैन, दिलिप कांठेड़, निलेश चौधरी, मुकेश धोका, श्रेणिक बम, सुरेन्द्र कांकरिया, संजय मुरडिया, शरद जैन ,मनीष चपलोत आदि ऊर्जावान नेतृत्व ने ग्रुप को रीजन एवं फेडरेशन में गौरवांवित किया है। इसी क्रम में वर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंम के नेतृत्व में सर्वाधिक सदस्य संख्या बनाने का रिकार्ड बन चुका है साथ ही अपनी शपथ के साथ ही मरणोपरांत नेत्र एवं देह दान की ऐतिहासिक घोषणा करने वाले प्रथम अध्यक्ष बन गए है । इनके यशस्वी नेत्रत्व में नागदा नगर में पहली बार पांच दिवसीय श्री महावीर जन्म कल्याणक का सफल आयोजन किया गया है ।बच्चों को धर्म से जोडना धर्मेन्द्र बंम का ध्येय बन चुका है। बाल चल समारोह इनकी एक विशिष्ट पहचान बन गया है। इनकी सम्पूर्ण ऊर्जावान टीम के सहयोग से जल्द ही एक बाल संघ यात्रा निकाली जा रही है जो अपने आप में एक अनूठा कार्य कर रहे हैं जैन सोशल्य ग्रुप के समस्त अध्यक्षों द्वारा अपने अपने कार्य काल में कई अनुमोदनीय कार्य किए हैं। हम वर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र बम द्वारा नेत्र दान व देह दान की की गई घोषणा की बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं व खूब खूब अनुमोदना स्वागत वंदन अभिनंदन करते हैं। और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। की उनके कार्यकाल में बहुत बहुत अच्छे कार्य हो और समस्त जैन समाज का नाम ऊंचा हो।
Tagsजैन सोशल ग्रुप नागदाप्रेरणादायक नेतृत्वधर्मेंद्र बम नेत्र-देहदानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारधर्मेंद्र बमनेत्रदानदेहदानश्री महावीर जन्म कल्याणकनागदा समाज सेवा
Next Story





