- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: 15 हजार के...
मध्य प्रदेश
Indore: 15 हजार के कर्ज के लिए युवक को किया अगवा, तीन गिरफ्तार
Tara Tandi
9 April 2025 7:33 PM IST

x
Indore इंदौर: एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि अर्जुन ठाकुर ने आरोपियों से 15 हजार रुपए उधार लिए थे। जिसे वापस लेने के लिए अर्जुन का अपहरण किया। चारों आरोपियों ने उसे पालदा से उठा लिया, बंधक बनाकर रखा और गाड़ी में अलग-अलग जगह घुमाते रहे। उसके साथ मारपीट भी की। आरोपियों ने अर्जुन के परिजनों से 15 हजार रुपए मांऐ। यह भी कहा कि रुपए मिलने पर अर्जुन को छोड़ देंगे। परिजनों ने 5000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, फिर भी नहीं छोड़ा तो अर्जुन के भाई उसके भाई उज्जवल सिंह ठाकुर ने पुलिस के पास चले गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अर्जुन के मोबाइल को सर्विलांस पर डाला और आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर ली। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर इंदौर-देवास रोड से तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं चौथा आरोपी देवास को बताया जा रहा है, जिसे गिरफ्तार करने पुलिस छापेमारी कर रही है।
दुकान से गाड़ी में बैठाकर ले गए थे आरोपी
टीआई विजय सिसौदिया ने बताया कि आरोपी, अर्जुन को सामान्य बातचीत करते हुए दुकान से उठाकर ने गए थे। बाद में उन्होंने उसके परिजनों को फोन लगाकर उधारी के रुपए वापस करने की मांग की। अर्जुन के भाई उज्जवल ने मोबाइल खरीदने के लिए आरोपियों से 15 हजार रुपए उधार लिए थे। उसने कुछ दिनों में रुपए लौटाने का वादा किया था, पर वह रुपए नहीं लौटा रहा था। इस पर अर्जुन ने आरोपियों को भरोसा दिलाया था कि वह रुपए लौटा देगा।
चौथा आरोपी देवास से
घटना में चार युवक साथ थे। इनमें से तीन को हिरासत में ले लिया गया है। चौथा युवक देवास का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ईनाम घोषित करने पर विचार कर रही है।
TagsIndore 15 हजारकर्ज युवक अगवातीन गिरफ्तारIndore 15 thousanddebt youth kidnappedthree arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





