मध्य प्रदेश

Indore: बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर युवती की मौत

Sarita
9 May 2025 12:43 PM IST
Indore: बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर युवती की मौत
x
Indore: इंदौर के एलआईजी क्षेत्र की एक मल्टी की चौथी मंजिल से एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मल्टी के फ्लैट में किराए से रहती थी। वह इंदौर की एक कंपनी में जाॅब करती थी, लेकिन कुछ दिनों पहले उसने जाॅब छोड़ दी थी। आत्महत्या के एक घंटे पहले युवती से उसका दोस्त मिलने आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, ताकि आत्महत्या की वजह पता चल सके। बताते है कि आत्महत्या करने से पहले युवती ने शराब का सेवन भी किया था।
एमईआजी थाने के पीछे जे-9 बिल्डिंग में प्रमिता गड़वाल तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहती थी। उसने तीन साल पहले यह फ्लैट किराए पर लिया था। प्रमिता से रात को उसका दोस्त अक्सर मिलने आता था। गुरुवार रात को भी वह उससे मिलने आया और कुछ देर बाद चला गया। इसके बाद प्रतिमा चौथे माले की छत पर बैठी नजर आई। वह काफी देर तक वहां बैठी रही और फिर उसने छंलाग लगा दी।
मल्टी के चौकीदार ने उसे गिरते हुए देखा और अन्य लोगों को जानकारी दी। युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद मेें आत्महत्या की सूचना रहवासियों ने पुलिस को दी।
पुलिस ने उसका फ्लैट की जांच भी की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने प्रमिता का मोबाइल जांच के लिए जब्त किया है। उसके फ्लैट पर आने वाले दोस्त से भी पुलिस पूछताछ करेगी, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। आसपास के लोगों ने बताया कि जाॅब छूटने के बाद से ही वह तनाव में थी। वह इंदौर में पढ़ाई करने के लिए आई थी। बाद में जाॅब भी यहां करने लगी थी।
Next Story