मध्य प्रदेश

Indore : युवक की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी

Sarita
6 March 2025 12:25 PM IST
Indore : युवक की गला रेतकर हत्या, फैली सनसनी
x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक युवक की रात में उसके साथ रहने वाले व्यक्ति ने गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. बता दें कि ये पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर का है. जहां सचिन चोपड़ा नाम का युवक अपनी मां के साथ रहता था और व्यापार करता था. सचिन अपने साथ एक युवक को अपने घर लेकर आया था. उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सचिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है|
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली थी. पोस्टमार्टम कराया गया तो शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए. जिसमें एक संदिग्ध युवक घर से निकलता हुआ दिखाई दिया, एरोड्रम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है. सचिन कपड़ा व्यापारी था और अपनी मां के साथ रहता था, जबकि मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Next Story