- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: लोडिंग रिक्शा...

x
Indore: शहर के पलासिया थाना क्षेत्र स्थित विनोबा नगर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानी सप्लाई करने वाले वाहन की छत पर काम कर रहे 25 वर्षीय चालक साजिद की मौत हो गई। वह महाराष्ट्र के अकोला का निवासी था। साजिद काम करते समय नीचे गिर गया था। घटना के बाद मृतक के साथियों और परिजनों ने एमवाय अस्पताल के स्टाफ और वाहन मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस के अनुसार साजिद कुछ समय पहले ही अंकित नामक व्यापारी के यहां बतौर ड्राइवर भर्ती हुआ था। शनिवार को काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे सिर में अंदरुनी चोट आई थी। इस कारण उसकी मौत हो गई। साथियों का कहना है कि अस्पताल में अफसरों का दौरा था। इस कारण समय पर साजिद को इलाज नहीं मिल सका। स्टाॅफ दौरे की तैयारियों में जुटा था। उधर, इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लापरवाही पाए जाने पर वाहन मालिक पर केस दर्ज किया जा सकता है।
TagsIndoreरिक्शाछतयुवकमौत Indorerickshawroofyoung mandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





