- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: युवक को...

x
Indore: इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एक युवक की आरोपियों ने हत्या कर दी। वारदात के समय आरोपियों के साथ एक युवती भी थी। हत्या की वजह एक दिन पहले हुआ विवाद था और समझौते के लिए बुलाने के बाद युवक को चाकू मारकर आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने युवती को भी आरोपी बनाया है।
पुलिस के अनुसार अन्नपूर्णा क्षेत्र में रहने वाले यश पिता प्रदीप भान का रविवार को रोहित व उसकी गर्लफ्रेंड चारु परदेसी से विवाद हो गया था। दोनों सिगरेट पी रहे थे और यश ने चारु को लेकर कमेंट कर दिया था। तीनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इस दौरान रोहित और यश के बीच विवाद हो गया था। सोमवार को रोहित ने यश को समझौते के लिए बुलाया था। रात को रोहित अपने दोस्त विक्रम के साथ पहुंचा।
रोहित अपने दो साथियों और चारु के साथ था। समझौते के प्रयास में फिर विवाद हो गया और आरोपियों ने चाकू से यश के पेट में वार कर दिए और भाग गए। यश का दोस्त उसे निजी अस्पताल ले गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी।पुलिस ने इस मामले में सुबह दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी थे और हत्या के समय भी उन्होंने नशा कर रखा था। हत्या के बाद रोहित और चारु खाटू श्याम भागने के इरादे से उज्जैन के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश दी, वहां से उन्हें दोनों के भागने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सुबह गिरफ्तार कर लिया।
TagsIndoreयुवकहत्याIndoreyoung manmurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





