मध्य प्रदेश

Indore: बर्तन व्यापारी पर हमला कर 9.5 लाख रुपए लूटे

Sarita
4 May 2025 10:33 AM IST
Indore: बर्तन व्यापारी पर हमला कर 9.5 लाख रुपए लूटे
x
Indoreइंदौर: इंदौर में बदमाशों ने एरोड्रम जैसे व्यस्त इलाके में लूट की वारदात को अंजाम दिया. दुकान से घर जा रहे बुजुर्ग व्यापारी को बदमाशों ने रोक लिया. उनके चेहरे पर मुक्का मारा और डिक्की में रखे साढ़े नौ लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए. यह वारदात शाम साढ़े सात बजे हुई, जब यह सड़क भीड़भाड़ वाली होती है. मारपीट की वजह से व्यापारी बाबूलाल गोयल का चेहरा भी सूज गया. परिजन उन्हें अस्पताल भी ले गए. बाबूलाल बर्तन व्यापारी हैं. वे पेमेंट लेने अपनी एक्टिवा पर बर्तन बाजार गए थे. संभवत: बदमाशों ने उनकी रेकी की थी|
उन्होंने दो व्यापारियों से साढ़े नौ लाख रुपए का पेमेंट लिया और डिक्की में रख लिया. इसके बाद वे घर लौटने लगे. वे द्वारकाधीश कॉलोनी में रहते हैं. वे एरोड्रम इलाके से जा रहे थे, तभी दोपहिया वाहन पर तीन बदमाश आए और उनकी गाड़ी रुकवाई. वे कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश ने उन पर मुक्कों की बरसात कर दी. घटना के वक्त सड़क पर ट्रैफिक था|
बाबूलाल ने लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। दूसरे बदमाश ने कार से चाबी निकाली, डिक्की खोली और पैसे निकाल लिए। इसके बाद वे भाग गए। बाबूलाल ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।कारोबारी ने बताया कि बदमाशों की उम्र 22 से 27 साल के बीच है।
Next Story