मध्य प्रदेश

Indore: निर्माणाधीन सुरंग का अगला हिस्सा ढहने से दो मजदूरों की मौत

Sarita
26 Jun 2025 8:49 AM IST
Indore: निर्माणाधीन सुरंग का अगला हिस्सा ढहने से दो मजदूरों की मौत
x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में खंडवा हाईवे प्रोजेक्ट के तहत चोरल में बन रही टनल में बड़ा हादसा हो गया. जहां टनल का अगला हिस्सा ढह गया. हादसा इतना भयानक था कि मलबे में दबने से दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और टनल में मौजूद अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस के मुताबिक सिमरोल थाना क्षेत्र में स्थित टनल के निर्माण में हादसा सामने आया है. यहां टनल का एक एग्जिट गेट था, अचानक सुबह वहां मिट्टी ढह गई और इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई|
मृतक झारखंड और सिंगरौली के रहने वाले हैं. मृतकों में झारखंड निवासी विकास और सिंगरौली निवासी लालजी नाम के व्यक्ति की मौत हुई है. दोनों पिछले कुछ सालों से इंदौर और खंडवा के बीच बन रही टनल में काम कर रहे थे. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश के कारण टनल की मिट्टी ढहने से यह हादसा हुआ है. हालांकि अब सुरंग के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
Next Story