मध्य प्रदेश

Indore: होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

Sarita
10 May 2025 11:54 AM IST
Indore:  होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी
x
Indoreइंदौर: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को ईमेल के जरिए भेजी गई है. क्राइम ब्रांच पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है, पूरे स्टेडियम की तलाशी ली गई है. स्टेडियम में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है|
साइबर टीम मामले की जांच कर रही है. एमपीसीए के सीईओ को उनके ऑफिशियल ईमेल आईडी पर ईमेल भेजा गया है. इसमें स्टेडियम को बम से उड़ाने की बात कही गई है. ईमेल में लिखा है कि हम पाकिस्तान के स्लीपर सेल से हैं. ऑपरेशन सिंदूर हो चुका है, ऐसी मुसीबत मत खड़ा करो वरना अच्छा नहीं होगा. अब पुलिस की टीम ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है|
Next Story