- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : तप रहा शहर, ...

x
Indoreइंदौर: इंदौर में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। अगले कुछ दिनों में मौसम में भी बदलाव होने की उम्मीद है और बादल छाने और बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों यानी 2 मई तक मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इंदौर संभाग के शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 41.4 डिग्री और रात का तापमान .01 डिग्री बढ़कर 25.6 डिग्री रहा।
सोमवार को कई जिलों में बारिश देखने को मिली। मंगलवार को भी मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी आने के भी आसार हैं।इसके अलावा एक नए मौसमी सिस्टम के कारण 1 और 2 मई को बारिश के संकेत हैं। लगातार बदल रहे मौसम के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
TagsIndoreबदलेगामौसमIndorethe weather will changeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





