मध्य प्रदेश

Indore: खेलते समय 11 साल के छात्रा की अचानक मौत

Sarita
11 Sept 2025 7:56 AM IST
Indore: खेलते समय 11 साल के छात्रा की अचानक मौत
x
Indore इंदौर: इंदौर के बेटमा स्थित इरा अकादमी स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा लक्षिता पटेल (11) बुधवार दोपहर अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान उसे अचानक थकान महसूस हुई और वह ज़मीन पर बैठ गई। कुछ देर बाद वह गिर पड़ी। स्कूल के शिक्षकों को इसकी सूचना दी गई और खेल शिक्षक उसे तुरंत बेटमा अस्पताल ले गए।
बेटमा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को इंदौर के चोइथराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोपहर 3 बजे जब उसे यहाँ लाया गया, तो डॉक्टरों ने हृदय गति रुकने की पुष्टि की। लगभग दो घंटे चले उपचार के बावजूद छात्रा को बचाया नहीं जा सका और शाम 5 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
छात्रा की मृत्यु के बाद, परिजन शव को जिला अस्पताल ले गए, जहाँ पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लक्षिता के पिता दिलीप पटेल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार में एक बड़ा भाई भी है, जो बिजलपुर में अपने मामा के घर रहता है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार और स्कूल में शोक का माहौल है।
Next Story