- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : नो एंट्री...

x
Indore इंदौर: इंदौर यातायात पुलिस अब नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रही है। शहर में नो एंट्री नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को रोकने के लिए जल्द ही ‘मूवेबल व्हीकल बैरियर’ या ‘व्हीकल अरेस्टर’ को यातायात पुलिस के उपकरण बेड़े में शामिल किया जाएगा।बीते दिनों टायर किलर को शामिल करने के बाद अब मूवेबल व्हीकल बैरियर को भी संसाधनों में जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंदौर यातायात पुलिस इस आधुनिक उपकरण को अपनाने वाला देश का पहला यातायात विभाग होगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि अगले दो हफ्तों में विभाग का नया मोबाइल ऐप भी जनता को समर्पित किया जाएगा। इस ऐप के जरिए नागरिकों को ट्रैफिक नियमों, सूचनाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
फिलहाल यातायात पुलिस ऐसे मूवेबल व्हीकल बैरियर खरीदने की तैयारी में है, जो एक बार में 10-10 मीटर की दो सड़कों को कवर करने की क्षमता रखते हों। इससे नो एंट्री पॉइंट पर पुलिस को भारी वाहनों को रोकने में और मजबूती मिलेगी।
गौरतलब है कि पिछले चार महीनों से इंदौर में नो एंट्री को लेकर यातायात पुलिस बेहद सख्त है। शहर में कुल 34 नो एंट्री पॉइंट हैं, जिनमें से 19 मुख्य हैं। यहां तीन शिफ्ट में प्रतिदिन करीब 170 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। बिना अनुमति कोई भी भारी वाहन तय समय के अलावा शहर में प्रवेश नहीं कर सकता और इसके लिए डीसीपी ट्रैफिक से अनुमति लेना अनिवार्य है।
TagsIndoreनो एंट्रीसख्तीIndoreNo EntryStrict action जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





