- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : आफत बनकर आई...
मध्य प्रदेश
Indore : आफत बनकर आई आंधी-बारिश, बिजली के खंभे टूटा, भारी नुकसान
Saba Naaz
12 Jun 2025 6:15 PM IST

x
Indore इंदौर : इंदौर में भीषण गर्मी और उमस के दौर के बीच गुरुवार को शाम 5 बजे तेज आंधी चली। आंधी से इंदौर के रिंगरोड वाले क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ गिर गए। कई जगह बिजली के खंबे भी टूट गए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
कई जगह लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी इंदौर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। जून के दूसरे सप्ताह में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। हालत यह हो चुकी है कि 9 दिन से दिन के तापमान में रोज औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है। रोचक पहलू यह है कि इस बार मई माह का मिजाज जून जैसा रहा और अब जून का मिजाज मई जैसा बना हुआ है। अब रोज तेज धूप पड़ रही है और लोग पसीने से हलाकान हैं। आज भी सुबह मौसम साफ होने के बाद गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है।
मानसून तीन दिन के बाद आएगा मध्य प्रदेश में मानसून इन दो दिन के अंदर आमद दे सकता है। गर्मी से लोग परेशान हैं और मानसून की राह तक रहे हैं। पिछले 14 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा हुआ है। इस वजह से प्रदेश में इसकी एंट्री लेट हो रही है। हालांकि बुधवार को मानसून की हलचलें तेज हुईं है। इससे मौसम विभाग ने 14-15 जून को मध्य और पूर्वी भारत के हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश करने की संभावना जताई है। आंधी के चलते ही कई जगह बिजली के खंबे टूट गए। इससे इंदौर के कई क्षेत्रों में बिजली चली गई। बंगाली चौराहे और खजराना मंदिर वाले क्षेत्र में तेज आंधी चलने से ज्यादा नुकसान हुआ। वहीं विजय नगर, देवास नाके वाले क्षेत्र में लोगों को इसका पता भी नहीं चला
Tagsआफतआंधी-बारिशबिजलीखंभेटूटानुकसानDisasterstormrainelectricitypolesbrokendamageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





