- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: चली...

x
Indore: शहर में फिर एक अनजान गोली चली, मगर गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। अभी तक पता नहीं चला कि गोली किसने चलाई थी। गुरुवार रात रेडिसन होटल के पास सर्विस रोड पर खड़ी एक कार के बोनट में आकर गोली लग गई। कार के पास ही ऑस्ट्रेलिया टीम की बस भी खड़ी थी। इस दौरान ड्राइवर कार के अंदर ही बैठा हुआ था।
रात करीब आठ बजे की घटना
मौके पर पुलिस पहुंची और गोली बरामद कर अपने साथ ले गई। पुलिस को यह मामला संदेहास्पद लग रहा है, जिसकी जांच चल रही है। टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि रात करीब आठ बजे कार के अंदर बैठा हुआ था, तभी अचानक से तेज आवाज आई। जैसे कार पर किसी ने मारा है। बाहर निकलकर देखा तो बोनट पर एक छेद था। संभवतः गोली होटल से या फिर आसपास से चली है। इसके बाद मौके पर आसपास मौजूद अन्य टैक्सी ड्राइवर आए और पुलिस को सूचना दी।
TagsIndoreगोलीड्राइवरshotdriverजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





