मध्य प्रदेश

Indore: सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
22 March 2025 9:43 AM IST
Indore:  सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खजराना थाना क्षेत्र में एक सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मार ली, यह घटना शुक्रवार सुबह की है. सिक्योरिटी गार्ड का नाम राम मनोहर भदौरिया बताया जा रहा है जो वैभव लक्ष्मी नगर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है. सिक्योरिटी गार्ड अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर पहुंचा और अपने कमरे में जाकर फायर कर दिया. पुलिस ने इस मामले में गार्ड की बंदूक जब्त कर ली है|
पुलिस ने गार्ड के परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है. गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है, उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है. राम मोहन भदौरिया भिंड का रहने वाला है, उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है|
Next Story