- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: रंग पंचमी पर...
मध्य प्रदेश
Indore: रंग पंचमी पर ऐतिहासिक गेर की तैयारियां, हजारों देशी-विदेशी मेहमान पहुंचेंगे
Sarita
18 March 2025 7:46 AM IST

x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रंग पंचमी के अवसर पर इस साल भी करीब 7 दशक पुरानी गैर की परंपरा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाएगा. इस परंपरा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि आज राजवाड़ा पहुंचे, इस दौरान सभी ने पूरे गैर मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैर जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मार्ग पर किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की|
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के मुताबिक इस बार भी शहर की इस पारंपरिक गैर में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य शामिल होंगे, इसे देखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं. साथ ही इस बार गैर को यूनेस्को में स्थान दिलाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं. इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी, कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक गैर संचालकों से भी व्यवस्थाओं में मदद की अपील की गई है|
साथ ही सभी जुलूस समय पर राजबाड़ा पहुंचकर आगे की यात्रा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के अनुसार जुलूस के दौरान सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही उपद्रवियों पर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। पुलिस कमिश्नर के अनुसार जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा और उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाएगा। फिलहाल महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी रंगपंचमी पर निकलने वाले पारंपरिक जुलूस की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है।
TagsIndoreरंग पंचमीतैयारियांदेशी-विदेशीमेहमानIndoreRang Panchamipreparationsdomestic and foreignguestsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





