- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: पुलिस ने लाखों...
मध्य प्रदेश
Indore: पुलिस ने लाखों रुपए की चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
22 Feb 2025 11:46 AM IST
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है. ये मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक उर्फ गजनी और कृष्णराम हैं. मिली जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी 2025 को फरियादी रूबी राठौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी|
फरियादी ने बताया कि रात 2:15 बजे जब वह छत पर सो रही थी तो बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. कुछ देर बाद जब वह नीचे आई तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था. नकदी और सोने-चांदी के जेवर गायब थे. विजय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर दोनों को पकड़ लिया. चोरी का सारा माल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
TagsIndoreपुलिसचोरीखुलासाआरोपीगिरफ्तारIndorePoliceTheftDisclosedAccusedArrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





