मध्य प्रदेश

Indore: निगम के कचरा वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Sarita
31 Jan 2025 6:41 AM IST
Indore:  निगम के कचरा वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
x
Indore इंदौर: इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास स्थित नगर निगम के कचरा संग्रहण केंद्र पर चालक की लापरवाही से हुए हादसे में एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई और दो कर्मचारी घायल हो गए| वहीं, पुलिस ने कचरा वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|
इंदौर के आजाद नगर स्थित नगर निगम के कचरा ट्रांसफर स्टेशन पर हुए हादसे में एक रिटायर्ड कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि केंद्र में काम करने वाले दो कर्मचारी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि वाहन के चालक ने हेल्पर से वाहन रिवर्स करने को कहा और इसी दौरान यह हादसा हुआ| फिलहाल संयोगितागंज पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक और हेल्पर की तलाश की जा रही है|
Next Story