- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore News: मिठाई...
मध्य प्रदेश
Indore News: मिठाई और नमकीन दुकानों पर छापा, मौके पर दी गई जांच रिपोर्ट, हंगामा
Sarita
13 March 2025 11:17 AM IST

x
Indore News: इंदौर जिले में होली त्यौहार के मद्देनजर उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा अभियान शुरू किया गया है। अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावटी खाद्य सामग्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आम जनता एवं खाद्य व्यापारियों को भी खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच के आसान तरीकों से प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जा रहा है। अपर कलेक्टर गौरव बैनल ने होली त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन टीमें गठित कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए। जिसके परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा खाद्य सामग्री के 16 नमूने जांच हेतु लिए गए।
जिसके अंतर्गत श्रीनाथ स्वीट्स नमकीन बेकरी छावनी से मावा पेड़ा एवं मिल्क केक, श्रीजी नमकीन आरएनटी मार्ग से रतलामी सेव एवं बेसन, श्री कृष्णा दूध दही भंडार छावनी से पनीर एवं घी, एमएमबी होटल प्राइवेट लिमिटेड छावनी से मावा बर्फी एवं बेसन के लड्डू, जैन मिठाई भंडार एवं नमकीन देपालपुर से मलाई बर्फी एवं दूध कतली, आराध्या स्वीट्स देपालपुर से मलाई बर्फी के नमूने जांच हेतु लिये गये।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी (फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स) के सहयोग से बेटमा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में आमजन एवं खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने के आसान तरीकों के बारे में जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। साथ ही खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण में फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही खाद्य व्यवसाय संचालकों के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा ग्राम बेटमा में लाइसेंस पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। एफएसडब्ल्यू की मदद से ग्राम बेटमा में स्थित विभिन्न दुकानों से लगभग 25 नमूने लिए गए तथा खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की गई तथा जांच रिपोर्ट तत्काल विक्रेताओं को उपलब्ध कराई गई।
सैंपल विस्तृत जांच के लिए भोपाल भेजे गए मोबाइल खाद्य जांच प्रयोगशाला के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा लिए गए सभी 16 नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा।
TagsIndoreमिठाईनमकीनदुकानोंछापाहंगामा Indoresweetsaltyshopsraiduproarजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





