- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore News: गुड़ी...
मध्य प्रदेश
Indore News: गुड़ी पड़वा मनाई गई, शंख ध्वनि के बीच सूर्य को जल चढ़ाकर लोगों ने मनाया हिंदू नववर्ष
Sarita
30 March 2025 10:12 AM IST

x
Indore News: इंदौर में आज रविवार को गुड़ी पड़वा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शंखनाद की ध्वनि के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। नव मंगल वर्ष पर खुशहाली की कामना की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर गुड़ी पड़वा की बधाई दी गई।
गुड़ी पड़वा पर आज सुबह शहर में तीन स्थानों पर बड़े आयोजन हुए।आज सुबह राजवाड़ा पर महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान में एकत्र हुए। मालाओं की खुशबू से चौराहा महक रहा था और रंगोली सड़कों की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। सूर्योदय होते ही शंख बजने लगे और लोगों ने सूर्य को जल अर्पित किया। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संतों और शहरवासियों के साथ यह पर्व मनाया।
विजयवर्गीय ने कहा कि नया हिंदू वर्ष देशवासियों के लिए मंगलमय हो। यह प्रदेश और इंदौर में खुशहाली लाए। यही हमारी शुभकामनाएं हैं। शुभ संकल्प संस्था ने भी बड़ा बड़ा गणपति चौराहे पर सूर्य को जल चढ़ाया। यहां भी युवतियां साफा बांधकर और हाथों में तलवार लेकर पहुंची। यहां पूर्व पार्षद दीपक जैन टीनू ने संतों की मौजूदगी में गुड़ी पूजन किया। इसके अलावा वैशाली नगर चौराहे पर भी आयोजन हुआ। संस्था ईस्ट इंदौर ने तिलक नगर में आनंदोत्सव मनाया। पूर्व निगम अध्यक्ष अजय सिंह नरूका ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 16 वर्षों से गुड़ी पड़वा मनाई जा रही है।
माता मंदिरों पर भी भीड़
नए साल के साथ चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इसके चलते शहर के देवी मंदिरों पर भी पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शहर के प्राचीन मंदिर बिसासन टेकरी पर श्रद्धालुओं के लिए टेंट लगाए गए हैं। मंदिर रात तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन किए।
TagsIndoreगुड़ी पड़वाशंख ध्वनिसूर्यजलहिंदूनववर्ष IndoreGudi Padwaconch shell soundSunwaterHinduNew Yearजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





