- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore News: हॉस्टल...

x
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरकुआ थाना क्षेत्र के गणेश नगर स्थित एक हॉस्टल पर पुलिस ने छापा मारा है। इस दौरान 23 युवकों को ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। मौके से पुलिस ने करीब 5 लाख 50 हजार रुपये नकद, 26 मोबाइल फोन और 6 मोटर साइकिल जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस को लंबे समय से इस क्षेत्र में जुआ संचालित होने की सूचना मिल रही थी। जिस हॉस्टल में कार्रवाई की गई उसके आसपास बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं किराए से रहते हैं। भंवरकुआ थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो हॉस्टल की छत पर बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था।पुलिस को देखकर वहां मौजूद जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह जुआ अड्डा भोला कोचले, हरिओम जादौन और समाधान झुमड़े द्वारा संचालित किया जा रहा था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राकेश झाकरे, रितेश राठौर, पवन पंवार, राजेश नरवरिया, सुनील रमेश राठौर, सुनील जगदीश राठौर, अनिल राठौर, विक्रम राठौर, भरत नाथ, रमेश यादव, मुकेश राठौर, श्याम सुनाने, भरत राठौर, श्यामलाल, मुकेश कौशल, कपिल यादव, राकेश पंवार, हिम्मत सिंह, उमेश तंवर सहित कुल 23 युवक शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार अधिकांश आरोपी नौकरीपेशा हैं और रविवार का अवकाश होने के कारण यहां एकत्र हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि हर शनिवार और रविवार को यहां जुआ खेलने के लिए बड़ी बैठक लगती थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन शामिल है।
TagsIndoreहॉस्टलजुआ23 युवकगिरफ्तारIndorehostelgambling23 youths arrested. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





